
IND vs SA, Rahul Dravid: 'द्रविड़ को लेने होंगे कठोर फैसले', पुजारा-रहाणे पर क्रिकेटर ने दिया बयान
AajTak
जोहानिसबर्ग टेस्ट से पहले मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के प्रति अपना समर्थन दिखाया था. ऐसे में अगर पुजारा और रहाणे इस मैच की दूसरी पारी में फॉर्म नहीं ढूंढ पाते हैं, तो द्रविड़ और टीम प्रबंधन को नए सिरे से सोचना होगा.
IND vs SA: भारत के भरोसेमंद बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है. जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच की पहली पारी में पुजारा ने तीन और रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए थे. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के टीम में जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












