
IND vs SA, Playing XI 2nd ODI: क्या होगी दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग XI, कोई बदलाव करेंगे KL राहुल?
AajTak
तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. अगर दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी, वहीं, भारतीय टीम के लिए सीरीज में वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पार्ल के बोलैंड पार्क में दूसरा वनडे आज (21 जनवरी) खेला जाना है. पहले मुकाबले में 31 रनों से हार के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. अगर दक्षिण अफ्रीका इस मुकाबले में जीत दर्ज करती है, तो वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी, वहीं, भारतीय टीम के लिए सीरीज में वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतर सकती है. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












