
Ind Vs Sa, ODI Series: एक्शन संग मस्ती भी...देखें अफ्रीका में ODI टीम की कैसी है तैयारी
AajTak
केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम 19 जनवरी से अफ्रीकी टीम का सामना करेगी. इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं, तो टीम में कई युवा खिलाड़ियों को इस बार मौका मिला है. ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें डाली हैं.
साउथ अफ्रीका में 1-2 से टेस्ट सीरीज़ गंवाने के बाद भारतीय टीम की नज़र अब वनडे सीरीज़ पर है. केएल राहुल की अगुवाई में भारतीय टीम 19 जनवरी से अफ्रीकी टीम का सामना करेगी. इससे पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं.
रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं, तो टीम में कई युवा खिलाड़ियों को इस बार मौका मिला है. ईशान किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें डाली हैं.
ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका दिया गया है. वैसे ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा हैं और वही मुख्य विकेटकीपर होंगे. बता दें कि खुद कप्तान केएल राहुल भी विकेटकीपिंग कर लेते हैं.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












