
IND vs SA 2nd Test Records: टेस्ट मैच के पहले ही दिन पतझड़ की तरह गिरे 25 विकेट, टूटते-टूटते बचा 122 साल पुराना ये रिकॉर्ड
AajTak
Most wickets on Day 1 of a Test: किसी भी टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड 1902 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में बना था, तब 25 विकेट गिरे थे. वहीं भारत और साथ अफ्रीका के बीच 3 जनवरी से केपटाउन के न्यूलैंड्स में 23 विकेट गिरे.
Most wickets on a single day in Tests: केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में 3 जनवरी 2024 को जो कुछ हुआ, उसे देख तमाम क्रिकेट फैन्स हैरान हो गए. क्योंकि जो कुछ हुआ वह बल्लेबाजों के लिए किसी खौफनाक मंजर से कम नहीं था. पहले साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज 'तू चल मैं आया' स्टाइल में 55 रन पर आउट हुए. फिर भारतीय टीम भी इसी रास्ते पर निकल पड़ी.
कुल मिलाकर नए साल के पहले और भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए. इस तरह टेस्ट मैच के पहले ही दिन कुल 23 विकेट गिर गए.
साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच के पहले ही दिन 25 विकेट गिरे थे. 122 साल पुराना यह रिकॉर्ड भी 3 जनवरी को धराशायी होने से बाल-बाल बच गया. वहीं किसी भी टेस्ट मैच में एक ही दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड 27 विकेट रहा है, यह रिकॉर्ड 1888 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में बना था.
वहीं दक्षिण अफ्रीका में किसी टेस्ट मैच के एक ही दिन में संयुक्त रूप से दोनों टीमों द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बन गया, 2011 में मेजबान टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह टेस्ट मेच खेला गया था. तब भी 23 विकेट गिरे थे, लेकिन वो टेस्ट मैच का दूसरा दिन था.
साउथ अफ्रीका द्वारा अपनी पहली पारी में बनाया गया 55 रन टेस्ट में भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है, जो 2021 में न्यूजीलैंड द्वारा मुंबई में बनाए गए रन से सात कम है.
वहीं अफ्रीका का 55 रन पर आउट होना टेस्ट में पहली पारी में नौवां सबसे कम स्कोर है. पिछले चार में से तीन बार सितंबर 1948 और जनवरी 2024 के बीच केप टाउन में ऐसा हुआ है. टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम का का पारी में न्यूनतम स्कोर 26 रन है, जो 1955 में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












