
Ind Vs Sa, 2nd Test: टीम इंडिया की जीत पक्की! इतना टारगेट पाने में छूट जाते हैं अफ्रीका के पसीने
AajTak
दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के दम पर टीम इंडिया ये लक्ष्य खड़ा कर पाने में सफल हो सकी. लेकिन खास बात ये है कि इस मैदान पर अभी तक साउथ अफ्रीका ने कभी इतने बड़े टारगेट का पीछा नहीं किया है.
साउथ अफ्रीका की जमीन पर टीम इंडिया इतिहास रच सकती है. भारत ने जोहानिसबर्ग टेस्ट को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 240 रनों का लक्ष्य दिया है. दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के दम पर टीम इंडिया ये लक्ष्य खड़ा कर पाने में सफल हो सकी. लेकिन खास बात ये है कि इस मैदान पर अभी तक साउथ अफ्रीका ने कभी इतने बड़े टारगेट का पीछा नहीं किया है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












