
Ind Vs Sa, 2nd ODI: टेस्ट के बाद भारत ने गंवाई ODI सीरीज़
AajTak
टीम इंडिया के लिए ये साउथ अफ्रीका दौरा बेहद खराब साबित हुआ है. टेस्ट सीरीज़ के बाद अब भारत ने वनडे सीरीज़ भी गंवा दी है. शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की करारी हार हुई. भारतीय बॉलिंग इस दौरान बुरी तरह फेल नज़र आई और साउथ अफ्रीका ने आसानी से 288 का टारगेट पा लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाए थे. जवाब में अफ्रीकी टीम ने 48.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 288 रन बनाए. देखें

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












