
Ind Vs Sa 1st T20 Result: हार नहीं हड़कंप! पहली बार 200+ बनाकर मैच गंवाया, फिसड्डी साबित हुए टीम इंडिया के बॉलर्स
AajTak
दिल्ली में हुए टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की हार हुई. साउथ अफ्रीका ने 211 के रिकॉर्ड लक्ष्य को पा लिया और इसी के साथ टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य भी अधूरा रह गया.
जिस मैच से टीम इंडिया (Team India) के फैन्स एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की आस लगाए बैठे थे, वहां पर हर किसी को निराश और हताश होना पड़ा. नई दिल्ली में खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका (South Africa) के हाथों 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. भारत के टी-20 इंटरनेशनल इतिहास में यह पहली बार हुआ जब वह 200 से अधिक रन बनाकर कोई मैच हार गई हो.
टीम इंडिया ने टॉस हारकर यहां पहले बैटिंग की और 211 रन बनाए. ईशान किशन के 76 रन, कप्तान ऋषभ पंत के 29 रन और फिर हार्दिक पंड्या के 31 रनों की बदौलत यह स्कोर बना. टीम इंडिया ने जब 211 रन बनाए, तो हर किसी को लगा कि यहां पर जीत पक्की है. लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ.
भारतीय टीम के बॉलर्स जो कुछ वक्त पहले आईपीएल में सुपरहिट साबित हो रहे थे, यहां पर हर किसी ने लुटिया डुबो दी. हर्षल पटेल, भुवनेश्नर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान जैसे बॉलर्स की डेविड मिलर और रास्सी डुसेन ने जमकर कुटाई की.
किस बॉलर ने कितनी बाउंड्री खाई? • भुवनेश्वर कुमार- 4 चौके, 3 छक्के • आवेश खान- 5 चौके • युजवेंद्र चहल- 4 चौके, 1 छक्का • हार्दिक पंड्या- 3 छक्के • हर्षल पटेल- 3 चौके, 4 छक्के • अक्षर पटेल- 1 चौका, 3 छक्के
पहली बार 200+ बनाकर हारी टीम इंडिया
टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास में ये पहली बार हुआ जब टीम इंडिया ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया और उसके बाद भी मैच गंवा दिया. इससे पहले टीम इंडिया एक बार 200 का स्कोर बनाकर भी हार चुकी है और तब भी साउथ अफ्रीका ने ही मात दी थी. खास बात यह भी है कि टीम इंडिया के नाम ही टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक 20 बार 200+ रन बनाने का रिकॉर्ड है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






