
IND vs SA, 1st T20: संजू-हर्षित OUT, जितेश की एंट्री, प्लेइंग 11 में कप्तान सूर्या ने चौंकाया
AajTak
इस सीरीज में प्लेइंग 11 इसलिए भी खास रही क्योंकि पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग-11 और बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन इस सीरीज में शायद ही ऐसा देखने को मिले क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप नजदीक आ चुका है.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. कप्तान सूर्या ने टॉस के बाद कहा कि प्लेइंग इलेवन चुनना शायद सबसे मुश्किल है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप बेहद नजदीक है. इस प्लेइंग इलेवन की सबसे अहम बात ये रही की संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है. उनकी जगह जितेश शर्मा को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल किया गया है.
इससे पहले साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम ने बाजी मारी थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने मैच जीता. ये टी20 सीरीज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम होने वाली है. ऐसे में सबसे ज्यादा नजर प्लेइंग इलेवन पर रही. क्योंकि जिस भी खिलाड़ी को मौका मिलेगा. उसका संदेश साफ है कि वह वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा होगा.
इस सीरीज में प्लेइंग 11 इसलिए भी खास होने वाली है क्योंकि पिछले कुछ मैचों में प्लेइंग-11 और बल्लेबाजी क्रम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं, लेकिन इस सीरीज में शायद ही ऐसा देखने को मिले क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप नजदीक आ चुका है.
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












