
IND Vs SA 1st T20: आज बारिश से धुलेगा भारत-अफ्रीका मैच? जानिए तिरुवनन्तपुरम में मौसम का हाल
AajTak
भारतीय टीम को अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. पहला मैच आज तिरुवनन्तपुरम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. यह मैच तिरुवनन्तपुरम में होना है और यहां का मौसम पूर्वानुमान ठीक नहीं लग रहा है.
IND Vs SA 1st T20: भारतीय टीम को अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. पहला मैच आज (28 सितंबर) तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस 6.30 बजे होगा.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले होने वाली यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया है. अब साउथ अफ्रीका की बारी है.
नागपुर टी20 मैच भी बारिश से प्रभावित हुआ था
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. यह मैच तिरुवनन्तपुरम में होना है और यहां का मौसम पूर्वानुमान ठीक नहीं लग रहा है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला गया टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था.
नागपुर मैच को बारिश के कारण 8-8 ओवर का कराया गया था. इस वक्त भी बारिश की भारी आशंका जताई गई थी. मगर इस बार मैच तिरुवनन्तपुरम में होना है और यहां भी आज बारिश की आशंका जताई जा रही है.
मैच के दौरान भी हो सकती है बारिश

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












