
IND vs SA, 1st ODI Weather Forecast: पहले ODI के वक्त कैसा रहेगा मौसम? कहीं बारिश ना बिगाड़ दे खेल!
AajTak
अमूमन तौर पर दक्षिण अफ्रीका की विकेटों पर तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. पार्ल के बोलैंड पार्क की विकेट पर स्पिनरों को भी मदद मिलने की उम्मीद रहेगी. पार्ल में मौजूदा मौसम गर्म है और वहां 19 जनवरी को भी गर्मी के आसार हैं.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी को पार्ल के बोलैंड पार्क से करेगी. साल 2018 में खेली गई 6 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने 5-1 से बाजी अपने नाम की थी. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












