
IND vs SA 1st ODI: SA की भारत पर जीत, भारतीय फैंस की टेस्ट के बाद वन-डे में भी टूटी उम्मीद
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 31 रन से शिकश्त दी है. विराट और धवन की दमदार जोड़ी भी इस मैच में भारत की नैया पार नहीं लगाई पाई. के एल राहुल ने बताया कि उन्होंने 20 के करीब रन एक्स्ट्रा दिए जिसकी वजह से भारतीय क्रिकेट टीम को अंत में इसका नुकसान झेलना पड़ा. उन्होंने मिडिल आर्डर के बारे में भी बात की और कहा कि मिडिल आर्डर में भी इस बार भारतीय टीम थोड़ी कमजोर नजर आई. बता दें कि फैंस को शिखर और विराट की जोड़ी से काफी उम्मीदें थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












