
IND vs SA: ऋषभ पंत का भी बल्ला हुआ खामोश, आखिरी 12 पारियों में बनाए महज इतने रन
AajTak
पुजारा-रहाणे की लिस्ट में अब विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल हो चुके हैं. सोमवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में पंत 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें मार्को जानसेन ने विकेटकीपर काइल वेरेने के हाथों कैच आउट कराया.
IND vs SA: भारतीय टीम के लिए उसका मध्यक्रम चिंता का सबब बना हुआ है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए. दोनों ही खिलाड़ियों पर टीम मैनेजमेंट काफी विश्वास जताती है, लेकिन काफी समय से वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












