
IND vs SA: अब जोहानिसबर्ग पर नजर, वांडरर्स में टीम इंडिया ने नहीं गंवाया है एक भी टेस्ट
AajTak
भारतीय टीम ने इस मैदान पर खेले 5 टेस्ट मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ इसी मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है.
सेंचुरियन में इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया का अगला पड़ाव जोहानिबर्ग का वांडर्रस स्टेडियम होगा. टीम इंडिया इस मुल्क में अपनी पहली सीरीज जीत तलाश रही है. सेंचुरियन में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया से अगले टेस्ट में भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है. वांडर्रस स्टेडियम का रिकॉर्ड भारतीय टीम का साथ दे रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर 5 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और उसे एक में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












