
IND vs PAK, Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा मुकाबला... एशिया कप 2025 में हो सकते हैं 3 मैच
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के तहत 23 फरवरी को भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला हुआ था. यह मैच टीम इंडिया ने जीता था. क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. उन्हें इस साल एक बार फिर भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा.
IND vs PAK, Asia Cup 2025: क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी सामने आ रही है. उन्हें इस साल एक बार फिर भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा. दोनों टीमें के बीच हाल ही में मैच खेला गया था. यह मुकाबला ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के तहत 23 फरवरी को हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी.
अब क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. इस साल एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी. यह मैच एशिया कप 205 के तहत खेला जाएगा. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप के लिए संभावित विंडो तय कर ली है.
यह टूर्नामेंट इसी साल सितंबर में हो सकता है. इस बार यह एशिया कप UAE में हो सकता है. वैसे टूर्नामेंट का मेजबान भारत ही रहेगा. मगर चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखते हुए एसीसी ने एशिया कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू तय किया है. हालांकि अभी फाइनल वेन्यू तय नहीं हुआ है.
भारत-पाकिस्तान के बीच होंगे 3 मुकाबले?
यह एशिया कप 2025 में सभी 8 टीमों के बीच फाइनल समेत कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे. भारत और पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग भी शामिल होंगी. सभी टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा.
नॉकआउट (सुपर-4) मुकाबले राउंड रॉबिन के तहत खेले जा सकते हैं. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है. यदि यह दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं, तो फैन्स को टूर्नामेंट में कुल 3 भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले देखने को मिल सकते हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












