
IND vs PAK: वरुण IN, हर्षित OUT... पाकिस्तान संग मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर की खास सलाह, क्या मानेगी रोहित ब्रिगेड?
AajTak
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर सभी की निगाहें हैं. अब महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम को खास सुझाव दिया है. गावस्कर का मानना है कि इस मुकाबले में भारत को एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जाना चाहिए.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी (रविवार) को मुकाबला होना है. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, वहीं मोहम्मद रिजवान के कंधों पर पाकिस्तानी टीम की कमान रहेगी.
गावस्कर ने दिया टीम इंडिया को ये सुझाव
इस महामुकाबले में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी, इस पर सभी की निगाहें हैं. अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को खास सुझाव दिया है. गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जाना चाहिए.'
सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा, 'दोनों टीमों के तेज गेंदबाजों ने विकेट लिए. शमी को 5 और हर्षित राणा को 3 विकेट मिले. तेज गेंदबाजों ने विकेट लिए, लेकिन स्पिनर्स ने नियंत्रण बनाए रखा और कसी हुई गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती को अतिरिक्त स्पिनर के तौर पर उतार सकते हैं.'
यदि वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलते हैं, तो हर्षित राणा को प्लेइंग-11 से बाहर रहना पड़ सकता है. साथ ही हार्दिक पंड्या को मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करनी पड़ सकती है. गावस्कर कहते हैं, 'हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ नई गेंद से शुरुआत कर सकते हैं. भारतीय टीम पिच से वाकिफ है और उसे पता है कि पाकिस्तान के खिलाफ क्या जरूरी है. पाकिस्तान की ताकत हमेशा से उसकी फास्ट बॉलिंग रही है, लेकिन अब उसके पास स्पिन डिपार्टमेंट में गुणवत्ता नहीं है. यही कारण है कि पाकिस्तानी टीम में सिर्फ एक स्पिनर (अबरार अहमद) है.'
क्या वरुण को मिलेगा मौका?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












