
Ind Vs Nz, Test Series: टेस्ट में भी होगा कमाल... कीवियों के खिलाफ घर में अजेय टीम इंडिया, 66 साल में एक भी सीरीज नहीं हारी
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच अबतक खेली गई भारत में सीरीज में टीम इंडिया का ही जलवा रहा है. रिकॉर्ड इनकी गवाही दे रहे हैं...
Ind Vs Nz, Test Series: टी-20 वर्ल्ड कप के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड को मात दी. टी20 सीरीज में कीवियों का 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अब बारी टेस्ट सीरीज की है, जिसकी शुरुआत 25 नवंबर से होगी. दो टेस्ट मैचों का शुरुआती टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












