
Ind Vs Nz, Rohit Sharma Wicket: वाह, क्या कैच है...! NZ के बॉलर ने रोहित का पकड़ा ऐसा कैच, हर कोई हैरान
AajTak
कोलकाता में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में रोहित शर्मा ने 56 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी ने रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़ा. देखिए वीडियो...
Ind Vs Nz, Rohit Sharma Wicket: न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलकाता में खेला गया. रविवार को हुए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार फिफ्टी जड़ी. अपना अर्धशतक जड़ने के बाद भी रोहित अच्छे टच में दिख रहे थे, लेकिन वो कुछ इस तरह से आउट हुए कि हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, टीम इंडिया की पारी के 12वें ओवर में जब न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी बॉलिंग करने आए. तब उनकी दूसरी बॉल पर रोहित ने आगे बढ़कर सीधा शॉट खेला, गेंद तेज़ी से निकली और सीधा ईश सोढ़ी के हाथ में जा फंसी. पीछे अंपायर भी हटने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल ईश सोढ़ी के हाथ में ही थी. ईश सोढ़ी की ये शानदार कैच देखकर हर कोई हैरान हो गया. इस तरह की कैच अक्सर हाथ में फंस जाती है, ऐसा ही कुछ यहां भी देखने को मिला. What a reflex catch that was by @ish sodhi#IndianCricketTeam #newzealandcricket#INDVsNZ pic.twitter.com/p51awFb6ZX What a catch taken by Ish Sodhi. Top class Catch. #INDvNZ pic.twitter.com/SrPwmccJyJ Wow Ish Sodhi, what a catch!!!#indvsnz #NZvsIND #Pant #Iyer pic.twitter.com/5PSdPDu85F

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












