
Ind Vs Nz, Kanpur Test: पहले टेस्ट में डेब्यू कर सकता है ये प्लेयर, लेगा विराट कोहली की जगह?
AajTak
कानपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम इंडिया की कमान अजिंक्य रहाणे संभालेंगे. साथ ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर पर दांव लगा सकता है.
Ind Vs Nz, Kanpur Test: लंबे समय से एकदिवसीय और टी-20 टीम के सदस्य, मध्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे श्रेयस अय्यर को कानपुर में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. विराट कोहली को पहले टेस्ट से आराम दिया गया जिसकी वजह से इस टेस्ट की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे साथ ही, मध्यक्रम में नंबर 4 की जगह भी खाली है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












