
Ind vs Nz, Kanpur Test: कीवियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनेगा ग्रीनपार्क, 1983 से कोई मैच नहीं हारा भारत
AajTak
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार है. इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें 2 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है और 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है.
Ind vs Nz, Kanpur Test: कानपुर का ग्रीनपार्क स्टेडियम भारत के सबसे पुराने टेस्ट खेलने वाले ग्राउंड्स में से एक है. इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच जनवरी 1952 में खेला गया था. तब भारत और इंग्लैंड के बीच हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी. Getting match ready 👌 👌#TeamIndia get into the groove for the first @Paytm #INDvNZ Test in Kanpur 🎥 🔽 pic.twitter.com/etYceLxAeD

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












