
IND vs NZ, Champions Trophy: भारतीय टीम के लिए सिरदर्द है ये टीम... चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक नहीं हरा सके
AajTak
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. जबकि इसी ग्रुप-ए में शामिल मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को खेलना है. यह आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.
IND vs NZ in ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है.
टीम इंडिया के साथ ग्रुप-ए से न्यूजीलैंड ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है. जबकि इसी ग्रुप में शामिल मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अब भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को खेलना है.
यह आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. यह मैच औपचारिक ही रहेगा, क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. मगर यह मैच जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. ऐसे में दोनों टीमें यह मैच जीतने के लिए पूरा ताकत लगाएंगी.
चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड से नहीं जीत सका भारत
कीवी टीम के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले यह एक रिकॉर्ड ने भारतीय टीम का सिरदर्द बढ़ा सकता है. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारतीय टीम ने सभी टीमों के हराया है, सिर्फ न्यूजीलैंड से जीत नहीं सकी है. यही न्यूजीलैंड एकमात्र टीम है, जिसे चैम्पियंस ट्रॉफी में हराना बाकी है.
हालांकि यह भी एक बात है कि चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया है. इसमें कीवी टीम को जीत मिली थी. मगर इस बार हिटमैन रोहित यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दमदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस बार न्यूजीलैंड के पटखनी दे सकती है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











