
IND VS NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे मैच में भी महिला टीम की हार
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों के बीच चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को 271 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. शानदार शतक जमाने वाली एमेलिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त ले ली है. सीरीज़ का अगला मुकाबला 18 फरवरी को क्वींसटाउन में खेला जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












