IND vs NZ: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, गुवाहाटी में ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा. भारत शानदार फॉर्म में है और सीरीज जीतने की दहलीज पर खड़ा है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला वापसी का अहम मौका होगा. बरसापारा स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मैच की पूरी उम्मीद है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार, 25 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है, जबकि न्यूजीलैंड के लिए यह मैच वापसी करने का बड़ा मौका होगा. अगर भारत ने ये मैच जीता तो सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा हो जाएगा.
रायपुर टी20 में भारत की बल्लेबाजी ने जिस तरह दबदबा बनाया, उसने साफ कर दिया कि घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया कितनी खतरनाक है. सूर्यकुमार यादव ने फॉर्म में वापसी करते हुए आक्रामक लेकिन संयमित पारी खेली, वहीं ईशान किशन और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों ने टीम की बल्लेबाजी को और गहराई दी.
अक्षर की हो सकती है वापसी
अब गुवाहाटी में भारत की कोशिश इसी लय को बनाए रखने और सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी. अच्छी खबर यह है कि अगर अक्षर पटेल फिट होते हैं, तो वह इस मैच में वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के खेलने की भी पूरी संभावना है, जिससे भारतीय गेंदबाजी और मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें: 785 दिन का इंतजार, घरेलू मेहनत और धमाकेदार वापसी... भारतीय क्रिकेट के 'सिंड्रेला मैन' बने ईशान किशन
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के लिए हालात आसान नहीं हैं. रायपुर में लंबे समय तक मैच में बने रहने के बावजूद टीम निर्णायक मौकों पर पिछड़ गई. कप्तान मिचेल सैंटनर पहले ही मान चुके हैं कि भारत के खिलाफ 200 या 210 रन अब सुरक्षित स्कोर नहीं रह गया है. ऐसे में न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी में और ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाना पड़ सकता है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












