
Ind Vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट कोहली को मिल सकता है आराम, T20 में रोहित शर्मा संभालेंगे कमान
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द ही टी-20 और टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. विराट कोहली को टी-20 सीरीज के अलावा पहले टेस्ट मैच से भी आराम मिल सकता है.
IND Vs NZ: टी-20 वर्ल्डकप के बाद भारत को अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में रोहित शर्मा टी-20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है. इतना ही नहीं विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भी आराम कर सकते हैं. बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, रोहित शर्मा टी-20 सीरीज में कप्तान रहेंगे और पहले टेस्ट में भी वही कप्तानी करेंगे. टी-20 सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम के उप-कप्तान होंगे और टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे ही उप-कप्तान रहेंगे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












