
IND vs ENG warm-up Match: चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे टीम इंडिया के खिलाफ, जानिए क्या है ये मामला
AajTak
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है. यह मुकाबला आज (24-27 जून) से इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेला जाएगा...
IND vs ENG warm-up Match: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन ही टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. पांच टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा.
इस टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को एक वॉर्मअप मैच भी खेलना है. यह मुकाबला आज (24-27 जून) से इंग्लिश क्लब लिसेस्टरशायर के खिलाफ खेला जाएगा. बता दें कि इस वॉर्मअप मैच में चार भारतीय प्लेयर अपनी ही टीम के खिलाफ मैच खेलने के लिए उतरेंगे.
चार भारतीय प्लेयर अपनी टीम के खिलाफ खेलेंगे
यह खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे. दरअसल, ये चारों प्लेयर लिसेस्टरशायर क्लब की ओर से खेलते दिखाई देंगे. इस क्लब की कप्तानी सैम इवांस के हाथों में रहेगी. जबकि टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा ही संभालते दिखेंगे. बता दें कि इस 4 दिवसीय वॉर्मअप मैच में दोनों टीम से 13-13 खिलाड़ी खेलेंगे, ताकी गेंदबाजों पर ज्यादा वर्कलोड ना पड़ सके.
BCCI और ECB से मंजूरी मिल चुकी
लिसेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब (LCCC) ने अपने बयान में कहा, 'हम वॉर्मअप मैच के लिए भारतीय टीम का स्वागत करते हैं. टीम इंडिया के स्टार प्लेयर चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा हमारे क्लब से खेलेंगे, जिसकी कप्तानी ओपनर सैम इवांस करेंगे.'

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












