
IND Vs ENG T20I Series: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक नहीं हारी भारतीय टीम... पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
AajTak
भारत दौरे पर इंग्लैंड टीम सबसे पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. टी20 के बाद भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. चैम्पियंस ट्रॉफी भी वनडे फॉर्मेट में होगी. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक प्रैक्टिस के तौर पर होने वाली है. सीरीज का पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में होगा.
IND Vs ENG T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मिशन के बेहद करीब आ गई है. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभाल रहे हैं.
बतौर कप्तान सूर्या की यह अपने करियर की छठी द्विपक्षीय टी20 सीरीज है. उनका अब तक कप्तानी में धांसू रिकॉर्ड रहा है. सूर्या अब तक अपनी कप्तानी में एक भी टी20 सीरीज हारे नहीं हैं. साथ ही सूर्या इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पहली बार कप्तानी करेंगे.
सूर्या की कप्तानी में इन 4 टीमों को दी शिकस्त
सूर्यकुमार यादव को पहली बार कप्तानी नवंबर 2023 में मिली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में कमान संभाली थी. पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने 4-1 से बाजी मारी थी. इसके बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम का अजेय रथ आगे बढ़ता गया.
ऑस्ट्रेलिया के बाद सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीकी देश का दौरा किया. यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही. इसके बाद श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराया. जबकि बांग्लादेश को घरेलू टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था.
सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने आखिरी टी20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2024 में खेली थी. चार मैचों की इस द्विपक्षीय टी20 सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की थी. अब सूर्या की मुश्किल चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












