
Ind vs Eng: T20 सीरीज में दो टोपियां पहनकर क्यों फील्डिंग कर रहे मॉर्गन? जानें वजह
AajTak
मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की पारी की तो खूब चर्चा हुई, लेकिन उसी दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन भी क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय थे. दरअसल, मॉर्गन भारतीय पारी के दौरान दो टोपियां पहनकर फील्डिंग करते देखे गए थे.
भारत ने इंग्लैंड को टी-20 सीरीज के चौथे मैच में 8 रनों से हरा दिया. मेजबान टीम ने जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली. मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की पारी की तो खूब चर्चा हुई, लेकिन उसी दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन भी क्रिकेट फैन्स के बीच चर्चा का विषय थे. दरअसल, मॉर्गन भारतीय पारी के दौरान दो टोपियां पहनकर फील्डिंग करते देखे गए थे. मॉर्गन चौथे मैच में ही नहीं तीसरे मैच में भी दो टोपियां पहनकर फील्डिंग करते दिखे थे. फैन्स हैरान रह गए कि आखिर मॉर्गन ऐसा क्यों कर रहे हैं. वह क्यों दो टोपियां पहनकर फील्डिंग कर रहे हैं. मॉर्गन अगर ऐसा कर रहे हैं तो इसके पीछे आईसीसी का नियम है. कोरोना काल में आईसीसी के नए नियमों के मुताबिक, मैदान पर खिलाड़ियों और अंपायरों को सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. ऐसे में खिलाड़ी अपनी कोई भी चीज जैसे कि टोपी, चश्मा अंपायर या साथी खिलाड़ियों को नहीं दे सकते. उन्हें अपना सामान अपने पास ही रखना होगा. खिलाड़ियों को अपने सामान का ध्यान खुद रखना होगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












