
IND vs ENG Series: इंग्लैंड से वनडे-टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कौन अंदर-कौन बाहर
AajTak
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ उसी के घर में एक जुलाई से टेस्ट मैच खेलना है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी...
इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. कोरोना पॉजिटिव आने के कारण टेस्ट मैच से बाहर होने वाले रोहित शर्मा ही दोनों सीरीज में कप्तानी करते नजर आएंगे.
बड़ी बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में विराट कोहली, विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर नहीं खेलेंगे. इन्हें आराम दिया गया है.
एक टेस्ट के बाद टी20 मैचों की सीरीज होगी
दरअसल, टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह मैच पांच दिन चलेगा, जो पांच जुलाई को खत्म होगा. इसके एक दिन बाद यानी 7 जुलाई को टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में कोहली, पंत, बुमराह और श्रेयस पांच दिन टेस्ट खेलकर थके होंगे. इस वजह से उन्हें आराम दिया गया है.
पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












