
IND vs ENG ODI: होली के जश्न के बीच आज सीरीज का 'फाइनल', जीत के रंग भरने उतरेगी टीम इंडिया
AajTak
वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ आज (रविवार) वनडे सीरीज का 'फाइनल' है. भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला है.
वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ आज (रविवार) वनडे सीरीज का 'फाइनल' है. भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर है. ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह 'करो या मरो' का मुकाबला है. इंग्लिश टीम के हाथों दूसरे मैच में करारी हार से सबक लेते हुए विराट ब्रिगेड तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बदले हुए तेवरों और नई रणनीति के साथ देशवासियों की होली में जीत के रंग भरने के इरादे से खेलेगी. टेस्ट और टी20 सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुकी टीम इंडिया वनडे सीरीज भी अपने नाम करने उतरेगी. यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. 337 के विशाल लक्ष्य को बौना कर चुका है इंग्लैंडMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












