
IND vs ENG, Guyana Weather Forecast: भारत-इंग्लैंड मैच से पहले कैसा है मौसम? बारिश के कितने आसार... मैच रद्द होने पर किसे फायदा
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान बारिश होने की उम्मीद है. भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे गुयाना में बारिश की संभावना 66 प्रतिशत है. जबकि 8.30 बजे बारिश की संभावना 75 प्रतिशत जताई गई है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून (गुरुवार) को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में है. मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कमाल संभालने जा रहे हैं. वहीं जोस बटलर के कंधों पर इंग्लिश टीम की जिम्मेदारी है. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होना है.
गुयाना में हुई है तेज बारिश
भारत-इंग्लैंड के बीच होने जा रहे इस सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है. गुयाना में एक दिन पहले भी बारिश हुई थी और दूसरे सेमीफाइनल के दौरान भी यही होने की उम्मीद है. फिलहाल गुयाना में बारिश आंख मिचौली खेल रही है. सुबह-सुबह भी गुयाना में तेज बारिश हुई है. बता दें कि इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है, ऐसे में मैच का नतीजा 27 जून को ही निकलेगा.
Raining now in Georgetown Guyana, looks like a passing shower though pic.twitter.com/ahD1wIdDYY
ऐसा रहेगा मैच के दौरान मौसम
Accuweather.com के मुताबिक भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे (स्थानी समयानुसार सुबह 9 बजे) गुयाना में बारिश का अनुमान 40 प्रतिशत है. वहीं भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे गुयाना में बारिश की संभावना 66 प्रतिशत है. जबकि 8.30 बजे बारिश की संभावना 75 प्रतिशत है. हालांकि अच्छी बात यह है कि इसके बाद बारिश का अनुमान उतना नहीं है. रात 9.30 बजे 49 प्रतिशत, 10.30 बजे 34 प्रतिशत, 11.30 बजे 34 प्रतिशत और रात 12.30 बजे 40 प्रतिशत बारिश का अनुमान है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











