
Ind Vs Eng 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का शतक गया बेकार, तीसरा टी-20 जीता इंग्लैंड, 2-1 से सीरीज भारत के नाम
AajTak
इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में जीत हासिल की है. सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में ताबड़तोड़ सेंचुरी जड़ी, लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए.
ट्रेंटब्रिज में रविवार (10 जुलाई) को खेले गए टी-20 सीरीज़ के तीसरे मैच में टीम इंडिया की हार हुई है. इंग्लैंड ने भारत को 216 का रिकॉर्ड टारगेट दिया था, लेकिन टीम इंडिया 198 रन ही बना सकी. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ सेंचुरी भी जड़ी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. इसी के साथ भारत ने सीरीज़ पर 2-1 से कब्जा कर लिया है.
इंग्लैंड की ओर से भारत को 216 रनों का टारगेट दिया गया था, भारत की शुरुआत खराब हुई थी. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव ने 117 रनों की तूफानी पारी खेली, एक वक्त पर लग रहा था कि वह टीम इंडिया को जीत दिला देंगे. लेकिन 19वें ओवर में वह अपना विकेट गंवा बैठे और भारत के हाथ से मैच भी निकल गया.
इंग्लैंड ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने ताबड़तोड़ शुरुआत की, कप्तान जोस बटलर अच्छे टच में दिखे लेकिन 18 ही रन बना पाए. जेसन रॉय (27), फिल सॉल्ट (8) रन बना पाए. लेकिन इंग्लैंड के लिए असली धमाल डेविड मलान ने किया, जिन्होंने सिर्फ 39 बॉल में 77 रन बना डाले. इसमें 6 चौके और 5 छक्के भी शामिल हैं. अंत में लियाम लिविंगस्टोन ने 29 बॉल में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लियाम ने अपनी पारी में 4 छक्के जमाए. इंग्लैंड ने इस मैच में 215 का स्कोर बनाया, जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







