
IND vs ENG 3rd T20: टी20 सीरीज में अंग्रेजों का सूपड़ा साफ करना चाहेगी टीम इंडिया, ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाना है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का लक्ष्य टी20 सीरीज को 3-0 से जीतने पर होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (10 जुलाई) नॉटिंघम में खेला जाना है. पहले दो मैचों में शानदार जीत हासिल करके भारत सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका है. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में अंग्रेजों का सफाया करना चाहेगी.
भारत का रहा है शानदार प्रदर्शन
दो ही मैचों में भारत ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरे टी20 मैच में भा्रतीय टीम का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 89-5 रन था, इसके बावजूद टीम इंडिया 170 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही थी. भारतीय टीम की गेंदबाजी तो और भी बेजोड़ रही है. दोनों ही मैचों में इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय बॉलर्स के सामने पानी मांगते दिखे हैं.
बारिश की कोई संभावना नहीं
मैच के दिन आर्द्रता 65% और तापमान के 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. साथ ही 10 किमी / घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. खेल के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि रनों की बरसात जरूर हो सकती है क्योंकि दोनों टीमों में सुपर स्टार खिलाड़ियों की कोई कमी नही है. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जोस बचलर पर फैन्स की खास निगाहें रहेंगी.
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान का ट्रैक बल्लेबाजी के अनुकूल सतह है और यहां बल्लेबाजों को बढ़त मिलने की उम्मीद है. वैसे बाद के ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है जबकि बीच के ओवरों में स्पिनरों के दबदबे की उम्मीद है.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.











