
IND vs ENG 3rd T20: उमरान मलिक और रवींद्र जडेजा पर जमकर बरसे अंग्रेज बल्लेबाज, लुटा दिए सौ से ज्यादा रन
AajTak
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच में उमरान मलिक और रवींद्र जडेजा ने मिलकर सौ से ज्यादा रन खर्च कर डाले.
भारत के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लिश खिलाड़ियों का बल्ला जमकर बरसा. नतीजन मेजबान टीम ने 20 ओवर्स में सात विकेट पर 215 रन बना डाले. इंग्लैंड की ओर से डेविड मलान और लियाम लिविंगस्टोन ने चौके -छक्कों की बरसात कर दी. इंग्लिश गेंदबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए.
युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने तो अपने 4 ओवरों के स्पैल में 56 रन खर्च करके महज एक सफलता हासिल कर सके. इस दौरान उमरान मलिक की लेंथ और लाइन ट्रैक से उतरी दिखाई पड़ी और उनकी गति का असर बैटर्स पर बिल्कुल भी नहीं पड़ा. इसके अलावा स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और फास्ट बॉलर आवेश खान की बॉलिंग भी काफी खराब रही.
उमरान-जडेजा ने लुटाए 101 रन
रवींद्र जडेजा ने चार ओवरों में 45 रन लुटाए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वही़ आवेश खान ने चार ओवर्स के स्पैल में 43 रन देकर एक विकेट लिया. यदि उमरान मलिक और रवींद्र जडेजा के स्पैल को जोड़ दिया जाए तो दोनों ने मिलकर कुल 101 रन लुटा दिए.
उमरान ने पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. डेब्यू के बाद से उमरान कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सके हैं. उमरान ने अबतक तीन टी20 इंटरनेशनल में 56 की एवरेज से महज दो विकेट लिए हैं.
ऐसा रहा मुकाबला...

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












