
Ind vs Eng: स्पिनरों के आगे नहीं चलता कोहली का बल्ला, अली-आदिल के सामने फेल
AajTak
विराट कोहली एक बार फिर स्पिनर का शिकार बने हैं. वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने उन्हें बोल्ड किया. कोहली इससे पहले दूसरे वनडे में आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए थे. कोहली का लगातार स्पिनर की गेंद पर इस तरह आउट होना टीम इंडिया और खुद उनके लिए चिंता का विषय है.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक बार फिर स्पिनर का शिकार बने हैं. वनडे सीरीज के तीसरे मैच में इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने उन्हें बोल्ड किया. कोहली इससे पहले दूसरे वनडे में आदिल राशिद की गेंद पर आउट हुए थे. कोहली का लगातार स्पिनर की गेंद पर इस तरह आउट होना टीम इंडिया और खुद उनके लिए चिंता का विषय है. India lose a third wicket! It's the big scalp of Virat Kohli, and it's Moeen Ali who gets it 🔥#INDvENG https://t.co/3qCJEiNj5Z इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में कोहली खासतौर से स्पिनरों के सामने जूझते नजर आए हैं. आदिल राशिद और मोईन अली की गेंदों का उनके पास जवाब नहीं है. दोनों ही गेंदबाजों ने कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 बार आउट किया है. इसके साथ ही ये दोनों गेंदबाज कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बार आउट करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












