
IND vs ENG: स्टोक्स का खुलासा- चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का वजन अचानक घट गया था
AajTak
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान उनका और उनके साथियों का वजन अचानक कम हो गया था. मैच से पहले उनके खिलाड़ी पेट में गड़बड़ी से परेशान थे.
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान उनका और उनके साथियों का वजन अचानक कम हो गया था. मैच से पहले उनके खिलाड़ी पेट में गड़बड़ी से परेशान थे. भारत ने पिछले सप्ताह चौथे टेस्ट मैच में पारी और 25 रनों से जीत दर्ज कर चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी. 29 साल के स्टोक्स ने ‘डेली मिरर’ से कहा, ‘खिलाड़ी पूरी तरह से इंग्लैंड के प्रति प्रतिबद्ध हैं और मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह यह देखने का मिला, जब हम में से कुछ खिलाड़ी बीमार पड़ गए थे और ऐसे में 41 डिग्री तापमान में खेलना वास्तव में मुश्किल था.’More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












