
Ind vs Eng: सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाया कोहली का 'सिरदर्द', क्या पहले वनडे में अय्यर बाहर बैठेंगे?
AajTak
दुनिया की नंबर वन वनडे टीम इंग्लैंड को हराने के लिए टीम इंडिया को पूरा जोर लगाना होगा और इसके लिए उसे अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन मैदान में उतारनी होगी. पहले वनडे से पहले कप्तान कोहली को टीम चयन को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है.
टेस्ट और टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. मंगलवार (23 मार्च) को सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. टी20 के बाद वनडे सीरीज भी रोमांचक होने की उम्मीद है. इंग्लैंड जहां दुनिया की नंबर वन वनडे टीम है तो भारत दूसरे नंबर पर है. यानी मुकाबला दुनिया की दो बेहतरीन टीमों के बीच है. दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की नजर टेस्ट और टी20 के बाद वनडे सीरीज जीतने पर होगी. दुनिया की नंबर वन टीम को हराने के लिए टीम इंडिया को पूरा जोर लगाना होगा और इसके लिए उसे अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन मैदान में उतारनी होगी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












