
Ind vs Eng: शतक जड़ते ही कोहली के नाम दर्ज होगा ये बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर की करेंगे बराबरी
AajTak
टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज जीतने पर होगी. वनडे सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (23 मार्च) से वनडे सीरीज शुरू हो रही है. सीरीज के सभी मैच महाराष्ट्र के पुणे में खेले जाएंगे. टेस्ट और टी20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज जीतने पर होगी. वनडे सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा. विराट कोहली के बल्ले से शतक निकले लंबा समय हो गया. उन्होंने 1 साल 122 दिन से इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी नहीं मारी है. कोहली का आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में आया था. वहीं, वनडे फॉर्मेट में उन्हें शतक जड़े 1 साल और 222 दिन हो गए. कोहली ने वनडे में आखिरी बार शतक 8 मार्च, 2019 में जड़ा था. तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में सेंचुरी बनाई थी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












