
IND vs ENG: विराट कोहली के शतक का इंतजार और बढ़ा... 48 पारियों में एक भी सेंचुरी नहीं
AajTak
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भारतीय फैन्स को हमेशा बड़ी पारी की उम्मीद रहती है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट में भी कोहली से एक बड़ी पारी की आस थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. विराट कोहली इस टेस्ट की पहली पारी में 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से भारतीय फैन्स को हमेशा बड़ी पारी की उम्मीद रहती है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी दूसरे टेस्ट में भी कोहली से एक बड़ी पारी की आस थी, लेकिन एक बार फिर उन्होंने निराश किया. विराट कोहली इस टेस्ट की पहली पारी में 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वैसे कोहली इस पारी में बेहतरीन लय में दिख रहे थे और केएल राहुल के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी भी की. ऐसा लगने लगा था कि कोहली एक बड़ी पारी खेलने जा रहे हैं, लेकिन पारी के 85वें ओवर में ओली रॉबिन्सन की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे. Big wicket for England 💥 Ollie Robinson gets the prized scalp of Virat Kohli, who is caught in the slips for 42.#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT86mZ0z pic.twitter.com/2Pp8fuAESdMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












