
Ind vs Eng: मैच रद्द होने से टीम इंडिया ने गंवाया सीरीज जीत का मौका, इंग्लैंड को ऐसे होगा फायदा!
AajTak
मैच की अगली तारीख का जब तक ऐलान नहीं होता है तब तक कयास लगाए जाएंगे. कहा जा रहा है कि टीम इंडिया जुलाई में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी, उस दौरान ही ये टेस्ट मैच भी खेला जा सकता है. अगर ये मुकाबला तब या उससे पहले होता है तो इंग्लैंड टीम के लिए बहुत कुछ बदल जाएगा.
क्या टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका गंवा दिया है? ये सवाल मैनचेस्टर टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद उठ रहा है. कोरोना के खौफ के कारण टेस्ट सीरीज के पांचवें मैच को रद्द कर दिया गया है. ये मुकाबला कब खेला जाएगा, इसका फैसला आने वाले कुछ दिनों में हो जाएगा.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












