
Ind vs Eng: पांचवां T20 जीतने वाली टीम इंडिया को बड़ा झटका, सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना
AajTak
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भले ही जीत गई हो लेकिन उसे एक झटका भी लगा है. टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है.
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला भले ही जीत गई हो लेकिन उसे एक झटका भी लगा है. टीम के सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा है. स्लो ओवर रेट के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस में 40 फीसदी की कटौती की जाएगी. टीम इंडिया ने सीरीज के निर्णायक मुकाबले में तय समय से दो ओवर कम फेंके थे. सीरीज में दूसरी बार कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया पर जुर्माना लगा है. इसके पहले दूसरे टी20 में भी टीम इंडिया तय समय से एक ओवर कम फेंकी थी. मैच रेफरी और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने ये जुर्माना लगाया. आईसीसी ने एक बयान में कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का दोषी पाया गया है. हर ओवर धीमा फेंकने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. टीम इंडिया ने दो ओवर कम फेंके. इस कारण मैच फीस में 40 फीसदी की कटौती की जाएगी.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












