
Ind vs Eng: पहले वनडे में रोहित के साथ कौन करेगा पारी की शुरुआत? कोहली ने दिया ये जवाब
AajTak
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत कल से हो रही है. मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान विराट कोहली ने बताया कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा.
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कल होने वाले पहले वनडे से पहले साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा. कोहली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे. कप्तान कोहली ने कहा कि वनडे में जहां तक ओपनिंग की बात है तो ये तय है कि शिखर और रोहित पारी की शुरुआत करेंगे. हमें रोहित और शिखर की ओपनिंग पर कोई शक नहीं है. दोनों ही खिलाड़ी पिछले कुछ वर्षों से शानदार प्रदर्शन करते आए हैं.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












