
Ind vs Eng: तीसरे वनडे में कुलदीप यादव का बाहर बैठना तय, इस प्लेइंग XI के साथ उतर सकते हैं कोहली
AajTak
टेस्ट और टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजर आज का मैच जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा करने की होगी. हालांकि इसके लिए उसे पिछले मैच की गलतियों से सबक लेना होगा और बेस्ट प्लेइंग को ही मैदान पर उतारना होगा. दूसरे वनडे में महंगे साबित हुए स्पिनर कुलदीप यादव को आखिरी मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है.
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को पुणे में खेला जाएगा. आज जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. अब तक खेले दो मैचों में दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में जीत मिली है. भारत ने सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की थी. उसने इंग्लैंड को 66 रनों से हराया था. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरे मैच में वापसी की और कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से मात दी. टेस्ट और टी20 सीरीज जीतने के बाद भारत की नजर आज का मैच जीतकर वनडे सीरीज पर कब्जा करने की होगी. हालांकि इसके लिए उसे पिछले मैच की गलतियों से सबक लेना होगा और बेस्ट प्लेइंग को ही मैदान पर उतारना होगा. दूसरे वनडे में महंगे साबित हुए स्पिनर कुलदीप यादव को आखिरी मुकाबले में बाहर बैठना पड़ सकता है.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












