
IND vs ENG: कोहली, द्रविड़ भी नहीं कर सके ऐसा... सीरीज में 700 रनों का आंकड़ा पार कर शुभमन गिल ने रचा एक और इतिहास
AajTak
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह विदेशी टेस्ट सीरीज़ में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. यह उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान हासिल की.
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. वह विदेशी टेस्ट सीरीज़ में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए. यह उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान हासिल की. 25 वर्षीय गिल अब उन दिग्गज कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज़ में 700 से ज़्यादा रन बनाए हैं. इस सूची में सर डॉन ब्रैडमैन (दो बार), सर गैरी सोबर्स, ग्रेग चैपल, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, ग्रहैम गूच और ग्रेम स्मिथ जैसे नाम शामिल हैं.
गिल, सुनील गावस्कर और यशस्वी जयसवाल के बाद किसी भी टेस्ट सीरीज़ में 700 रन पार करने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बने. उनका यह कारनामा भारत की दूसरी पारी में उस समय आया जब टीम संकट में थी. एजबेस्टन में 269 रन की करियर बेस्ट पारी सहित, गिल सीरीज़ के पहले सात पारियों में पहले ही 619 रन बना चुके थे.
उन्हें विराट कोहली के 2014 इंग्लैंड दौरे के 692 रन को पार करने के लिए 74 रन की ज़रूरत थी, और 700 तक पहुंचने के लिए 81 रन. जब भारत ने 311 रन से पिछड़ते हुए दूसरी पारी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, तब गिल ने मैदान में कदम रखा.
KL राहुल के साथ गिल ने दो सेशन तक टिके रहकर इंग्लैंड के गेंदबाज़ों का डटकर सामना किया. उन्होंने क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर की कठिन गेंदबाज़ी को समझदारी से खेला और स्पिन के खिलाफ बेहतरीन फुटवर्क दिखाया.
भारत के लिए टेस्ट सीरीज़ में 700+ रन बनाने वाले बल्लेबाज़:
* 774 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश) * 732 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू) * 712 – यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड, 2024 (घरेलू) * 701* – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश)

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











