
IND vs AUS Final 2023: कोई हवन-पूजन में मग्न, कहीं मिलेगा फ्री पिज्जा... WC के जश्न में डूबा भारत
AajTak
India Vs Australia, ICC World Cup 2023 Final: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. इसी को लेकर भारत की जीत के लिए पूरे देश में हवन-पूजन और विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं. विश्व कप मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत की कामना कर रहे हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की विजय हो, इसके लिए पूरे देशभर में प्रार्थनाएं और दुआएं की जा रही हैं. इसी को लेकर प्रयागराज में संगम के लेटे हनुमान मंदिर में पुजारी पंडित सूरज पांडेय ने हनुमानजी की विशेष आरती और पूजा कराई.
इस दौरान डमरू, घंटे घड़ियाल बजाकर हनुमान जी से प्रार्थना की गई. ये विशेष आरती भारत की वर्ल्ड कप जीतने को लेकर की गई. प्रयागराज के संगम में हनुमान जी की लेटी अवस्था में दर्शन होते हैं. लोगों का मानना है कि हनुमानजी ये प्रार्थना अवश्य स्वीकार करेंगे, जीत भारत की होगी.
मिठाई खिलाकर पहले ही दे दी जीत की बधाई, जीत के लिए किया हवन
प्रयागराज में खेल प्रेमियों ने मैच से पहले ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दे दी. इन क्रिकेट प्रेमियों ने पहले हवन किया और हनुमान जी की आरती कर भारत की जीत की प्रार्थना की.
क्रिकेट प्रेमी नयन मौर्या, अमित कुमार विश्वकर्मा ने उम्मीद जताई है कि भारत ही वर्ल्ड कप जीतेगा, इसलिए पहले से मिठाई खिलाकर हम भारत की जीत सुनिश्चित कर चुके हैं. इस मैच में सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे और ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा. भारतीय टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी के जिले अमरोहा में मस्जिद में बच्चों ने भारत की जीत के लिए दुआएं मांगीं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






