
IND vs AUS 4th Test Ravindra Jadeja: 'सर' जडेजा की PC में बवाल... ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने खोया आपा, टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर से की बदसलूकी
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबा मेलबर्न में खेला जाना है. मेलबर्न टेस्ट के लिए भारतीय टीम प्रैक्टिस में जुट गई है. 21 दिसंबर को भारतीय टीम का एमसीजी में पहला प्रैक्टिस सेशन था. प्रैक्टिस सेशन के बीच रवींद्र जडेजा ने मीडिया को संबोधित किया.
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला गया था, जिसे भारत ने 295 रनों से जीता था. फिर एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद गाबा टेस्ट ड्रॉ पर रहा. 5 मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाना है.
जडेजा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल
मेलबर्न टेस्ट के लिए भारतीय टीम प्रैक्टिस में जुट गई है. 21 दिसंबर (शनिवार) को भारतीय टीम का एमसीजी में पहला प्रैक्टिस सेशन था. प्रैक्टिस सेशन के बीच रवींद्र जडेजा ने मीडिया को संबोधित किया. जडेजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) के दौरान हिंदी में ही सवालों के जवाब दिए. पीसी के अंत में ऑस्ट्रेलियाई पत्रकारों ने जडेजा से अंग्रेजी में प्रश्न पूछा चाहा, हालांकि जडेजा ने ये कहकर पीसी छोड़ने का फैसला किया कि उन्हें बस पकड़नी है.
समय के अभाव में कुछ भारतीय पत्रकार सवाल पूछ नहीं सके. हालांकि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया जडेजा से काफी नाखुश दिखा. भारतीय टीम के मीडिया मैनेजर ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि यह PC सिर्फ भारतीय मीडिया के लिए थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को ये बात हजम नहीं हुई.
कुछ ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर्स को टीम इंडिया के मीडिया मैनेजर पर भड़कते देखा गया. उन्होंने मीडिया मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार भी किया, जो अनुचित था. यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी, कई भारतीय पत्रकारों को समय की कमी के कारण सवाल पूछने का मौका नहीं मिलता है, लेकिन भारतीय पत्रकारों ने कभी बहस या दुर्व्यवहार नहीं किया.
कोहली की हुई थी महिला पत्रकार से बहस

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








