
Ind Vs Aus: रद्द हुए मैच में शेफाली-जेमिमा का धमाका, मौसम ने बिगाड़ा खेल
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेला गया पहला टी-20 रद्द हो गया है. खराब मौसम की वजह से मैच में रुकावट से पहले टीम इंडिया की ओर से शानदार बल्लेबाजी की गई.
Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पहला टी-20 मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया था, जिसके बाद भारत ने तूफानी शुरुआत की थी. मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों में एक-एक प्वाइंट बांट दिया गया. भारत की ओर से स्मृति मंदाना और शेफाली वर्मा ने धुआंधार शुरुआत की, शेफाली ने अपनी पारी में 18 रन बनाए और सभी रन सिर्फ छक्कों से ही आए. मैच खत्म होने तक टीम इंडिया 15.2 ओवर में 131 रन बना चुकी थी और चार विकेट गिर चुके थे. टीम इंडिया की तरफ से जेमिमा ने सबसे ज्यादा नाबाद 49 रन बनाए, मैच रुक जाने के कारण वह अपनी फिफ्टी से चूक गईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बार कोई कमाल नहीं कर सकीं और 12 ही रन बना पाईं. मौसम खराब होने की वजह से पहले भारत की पारी को यहां पर ही रोक दिया गया था, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पांच ओवर में कुछ टारगेट देने की बात सामने आई थी. लेकिन बाद में मौसम बिगड़ता गया और फिर मैच ही रद्द कर दिया गया. भारत की तरफ से इस मैच में रेणुका सिंह, यस्तिका भाटिया ने डेब्यू किया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












