
IND-PAK Match: 'मैच में लड़के फायरिंग कर दें तो...' पाकिस्तानी पेनलिस्ट की ये 'छिछोरी' बातचीत वायरल!
AajTak
दुबई में भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले के बाद भारत ने शानदार जीत हासिल की, लेकिन चर्चा का केंद्र फिर पाकिस्तान रहा. एक पाकिस्तानी टीवी शो में पैनलिस्ट ने क्रिकेट मैच रोकने के लिए हिंसा की बात कही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पाकिस्तानी टॉप शो को खूब ट्रोल किया जा रहा है.
दुबई में भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबला पहले से ही मैदान पर टकराव और हाथ न मिलाने की बहस के बाद चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच पाकिस्तानी टॉक शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पेनलिस्ट ने क्रिकटरों पर गोलियां बरसाने की बात कही है ताकि मैच को रोका जा सके. वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान को खूब ट्रोल किया जा रहा है और ऐसी सोच को लोग शर्मनाक बता रहे हैं.
दरअसल, पाकिस्तान के टॉक शो में टीवी एकंर पेनलिस्ट से सवाल पूछते है कि "सर अगर लड़के यहां से जान मारे तो क्या हम जीत सकते हैं?" इस पर, एक पैनलिस्ट ने हंसते हुए जवाब दिया, "मेरे ख्याल में या तो ये करदे या कुछ लड़कों को फायरिंग ही कर देना इधर मैच ही खत्म करो, क्योंकि कन्फर्म है हम हारेंगे." खेल को रोकने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करने के इस सुझाव को ऑनलाइन अपमानजनक और शर्मनाक बताया जा रहा है.
शो में पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे
शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली और कामरान अकमल भी विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थे और इस क्लिप ने ऐसे समय में पाकिस्तानी क्रिकेट को और शर्मसार कर दिया है जब टीम खुद मैदान पर संघर्ष कर रही थी. मैदान पर, अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी खेलकर शानदार प्रदर्शन किया और अपने बचपन के दोस्त शुभमन गिल के साथ 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी करके टीम को जीत दिलाई.
भारत ने 172 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए सात गेंद शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल की थी. मैच में कई ऐसे पल भी आए जब शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ ने भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने की कोशिश की, लेकिन गौतम गंभीर और अंपायरों ने बीच में आकर मामला शांत कराया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












