
Ind-Pak मैच देखने दुबई आए गृह मंत्री को इमरान ने वापस बुलाया, पाकिस्तान में सब कुछ ठीक नहीं
AajTak
पड़ोसी देश में कट्टरपंथी समूह तहरीर ए लब्बिक पाकिस्तान (टीएलपी) .ने ऐलान किया है कि वह अपने प्रमुख हाफिज हुसैन रिजवी की नजरबंदी के खिलाफ इस्लामाबाद में एक बड़ा मार्च निकालेगा. बताया जा रहा है कि शेख रशीद ने यूएई जाने से पहले इमरान खान की अनुमति ली थी, लेकिन पाकिस्तान में हालात इतनी तेजी से बदले कि उन्हें तुरंत वापस बुलाया गया.
पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख रशीद को प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूएई से वापस बुला लिया. बताया जा रहा है कि रशीद को पाकिस्तान की मौजूदा सुरक्षा स्थितियों से निपटने के लिए बुलाया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









