
IND-PAK मैच के बाद X पर लोग क्यों लिख रहे 93000-0? ऐसे दिखाई पाक को औकात
AajTak
एशिया कप में पाकिस्तान की भारत से हार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. इसी हताशा को वो मैदान पर हरकतों से निकाल रहा है. ताज़ा मामला हारीस रऊफ का है, जिसने बदतमीज़ी दिखाई. लेकिन भारतीय दर्शकों ने ऐसा जवाब दिया कि वो इसे हमेशा याद रखेगा.
एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला मैदान पर जितना रोमांचक रहा, उतना ही विवादों से भी भरा रहा. दुबई में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज हारीस रऊफ का एक इशारा सोशल मीडिया पर बवाल का कारण बन गया.
घटना तब हुई जब भारतीय फैंस स्टेडियम में 'कोहली, कोहली' के नारे लगा रहे थे. यह वही जिक्र था जब पिछले वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने हारीस रऊफ की गेंद पर छक्का जड़ा था. नाराज रऊफ ने इसके जवाब में दर्शकों की ओर ऐसा इशारा किया, जिसे खेल की भावना के खिलाफ माना गया. लेकिन शायद उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इस हरकत का जवाब इतना करारा मिलेगा, जो पाकिस्तान के पुराने जख्मों को फिर हरा कर देगा.
सोशल मीडिया पर मचा तूफान
उनका यह इशारा कैमरों में कैद हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. स्टेडियम में मौजूद भारतीय दर्शकों ने हूटिंग की और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर #ShameOnRauf और #SpiritOfCricket जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे.
मैदान पर भी गरमाया माहौल
तनाव सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं रहा. मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने भी रऊफ से तीखी बहस की. मामला इतना बढ़ा कि अंपायर गाजी सोहेल को बीच-बचाव करना पड़ा. हालांकि बाद में स्थिति संभल गई, लेकिन इस घटना ने मैच का माहौल और गरमा दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












