
Income Tax Refund Status: अभी तक नहीं आया है इनकम टैक्स रिफंड? ऐसे चेक करें स्टेटस
AajTak
Income Tax Refund 2021-22: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन काफी पहले समाप्त हो चुकी है और अब तक काफी सारे लोगों को रिफंड मिल भी चुका है. हालांकि कुछ कारणों से कई लोगों को रिफंड नहीं मिल पाया है.
How to check Income Tax Refund: असेसमेंट ईयर 2021-22 (AY 21-22) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की डेडलाइन पहले ही समाप्त हो चुकी है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस बार करीब 6.25 करोड़ टैक्सपेयर्स ने आईटीआर फाइल किया है. इनमें से 4.5 करोड़ से ज्यादा रिटर्न को प्रोसेस किया जा चुका है और रिफंड (Income Tax Refund) जारी हो चुके हैं. हालांकि अभी भी कई टैक्सपेयर्स (Taxpayers) को इनकम टैक्स रिफंड नहीं मिल पाया है. आइए जानते हैं कि रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें और इसमें होने वाली देरी के क्या कारण हैं.
बैंक अकाउंट गलत होने से अटकता है रिफंड
रिफंड अटकने के मामलों में एक बड़ा कारण बैंक खाते के डिटेल्स में गलती है. अगर आपने फॉर्म भरते हुए अपने खाते का विवरण गलत भरा है तो इस कारण आपका रिफंड अटक सकता है. ऐसी स्थिति में आपको आयकर विभाग की साइट पर खाते का विवरण सही करना पडे़गा. बैंक अकाउंट का पैन कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है. इसके अलावा कुठ एडिशनल डॉक्यूमेंट की रिक्वायरमेंट के कारण भी रिफंड में देरी होती है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कई बार रिटर्न प्रोसेस करते समय कुछ कागजातों की मांग करता है.
अगर टैक्स है बकाया तो नहीं मिलेगा रिफंड
इस बार रिफंड में देरी का एक बड़ा कारण नए फाइलिंग पोर्टल की कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हैं. इसके कारण रिटर्न प्रोसेस करने का काम धीमा हुआ. हालांकि अब तकनीकी गड़बड़ियों को दूर किया जा चुका है और उसके बाद प्रोसेस करने का काम तेज किया गया है. कई मामलों में आउटस्टैंडिंग टैक्स के चलते रिफंड अटक जाता है. हालांकि इस स्थिति में भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर को नोटिस भेजकर सूचित करता है.
रिफंड पाने के लिए आईटीआर वेरिफिकेशन जरूरी

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











