
Imran Khan No Confidence Motion: इमरान खान के आरोपों पर आई अमेरिका की सफाई, कहा- ये बेबुनियाद बातें
AajTak
Imran Khan No Confidence Motion: पाकिस्तान में चल रहे सियासी ड्रामे की स्क्रिप्ट लिखने के आरोप अमेरिका पर लगे थे. अब अमेरिकी सरकार ने इमरान खान के आरोपों पर सफाई दी है.
Imran Khan No Confidence Motion: पाकिस्तान में चल रही उथल पुथल के बीच अमेरिका का बड़ा बयान आया है. यूएस की तरफ से साफ कहा गया है कि पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव में उनका कोई रोल नहीं है. बता दें कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने खुद आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ 'विदेशी ताकत' साजिश रच रही हैं और विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भी उसका ही एक हिस्सा है.
जियो न्यूज के मुताबिक, अमेरिका की सरकार ने साफ कहा है कि पूरे घटनाक्रम में अमेरिका पर लग रहे आरोप बेबुनियाद हैं. खबर के मुताबिक, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अविश्वास प्रस्ताव, धमकी भरे पत्र के मामले में अमेरिका के रोल की बातें बेबुनियाद हैं. आगे कहा गया कि पाकिस्तान के राजनीतिक घटनाक्रम पर अमेरिका की नजर है. कहा गया कि उनको पाकिस्तान के संविधान पर भरोसा है और वह उसका आदर करते हैं.
बता दें कि इमरान खान ने रविवार को डी-चौक पर शक्ति प्रदर्शन के दौरान एक पत्र दिखाया था. इमरान ने कहा था कि उसमें इस बात के सबूत हैं कि उनके खिलाफ विदेशी साजिश रची जा रही है और विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव भी इसका ही हिस्सा है.
3 अप्रैल को हो सकती है वोटिंग
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 3 अप्रैल को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हो सकती है. लेकिन माना जा रहा है कि इससे पहले ही इमरान खान के पास बहुमत नहीं बचा है. नेशनल असेंबली में अब विपक्ष पर पीटीआई से ज्यादा सांसदों का समर्थन है. वहीं, इमरान खान की पार्टी पर 164 सांसदों का समर्थन रह गया है.
पाकिस्तान में कुल सीटें- 342, बहुमत के लिए 172 की जरूरत

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









